फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, पड़ सकते हैं लेने के देने

Thu, 17 Aug 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
polythene
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम पांच जोन में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 दुकानदारों के चालान काटे गए, वहीं 96 किलो पॉलीथिन जब्त कर 40,200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 
विज्ञापन


अकेले जोन-7 में 20 चालान काटते हुए 32,300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जोन-7 में सुबह 11:30 बजे से शालीमार चौराहा से लेखराज मार्केट, सेक्टर-8 पुलिस चौकी, अरविंदो पार्क पॉलीथिन अभियान चलाया गया। 

इसमें जोनल अधिकारी अरविंद राय ने पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण के साथ 20 दुकानदारों का चालान काटा। इनमें कुल 32,300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं जोन-3 में पुरनिया चौराहा से मडियांव पुलिस स्टेशन तक पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चला। 
विज्ञापन


इसमें 40 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए नगर निगम की टीम में 7900 रुपये जुर्माना वसूला। बाकी जगह केवल चेतावनी दी गई। सभी जोन में हुई संयुक्त कार्रवाई में 96 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। कुल 40,200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें