फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा का बलवंत सिंह लखनऊ में गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2017 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब में बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी बलवंत सिंह को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। वह ऐशबाग गुरुद्वारे में ग्रंथी बनकर रह रहा था। बलवंत पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवा शहर) जिले के मुकुंदपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला है। पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पंजाब जाएगी।
विज्ञापन


आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि बलवंत को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने यूपी एटीएस से मदद मांगी थी। बृहस्पतिवार देर शाम उसे लखनऊ के नादान महल रोड से गिरफ्तार किया गया।

शहीद भगत सिंह नगर के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब में पिछले दिनों बब्बर खालसा ग्रुप के कुछ आतंकी पकड़े गए थे। इस संगठन के लोगों ने ही बलवंत का नाम बताया था। उसके बाद से ही पंजाब पुलिस को बलवंत की तलाश थी।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह को लखनऊ भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में ही पता चल सकेगा कि बलवंत कितने दिन से बब्बर खालसा के लिए सक्रिय था और किन-किन वारदातों में शामिल रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें