फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: बैंक का नेटवर्क टॉवर गिरने से महिला की मौत , बाल-बाल बचा पति

Tue, 08 Oct 2024 04:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जरवा (बलरामपुर)

सार

बलरामपुर के स्थानीय कोतवाली क्षेत्र जरवा के बालापुर बाजार में हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बैंक का नेटवर्क टॉवर महिला के सिर पर गिर गया।
विज्ञापन
मौके पर ही महिला की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालापुर बाजार स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से पैसा निकालकर पति के साथ घर लौट रही महिला पर बैंक का नेटवर्क टॉवर गिर गया। टॉवर गिरने से महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


गैसड़ी थाना क्षेत्र के देवीसांईंडीह भोलाडीह निवासी जुम्मन अपनी पत्नी राबिया (50) के साथ मंगलवार की दोपहर बालापुर बाजार स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने गया था। जुम्मन ने बताया कि पैसा निकालकर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर के लिए चला ही था कि बैंक का नेटवर्क टॉवर अचानक उसकी पत्नी के सिर पर गिर गया।

नेटवर्क टॉवर गिरने से राबिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में जुम्मन बाल-बाल बच गया। एसओ जरवा अखिलेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें