फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बजरंग दल के नगर संयोजक गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश

Thu, 26 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या/लखनऊ
विज्ञापन
इसी नाटक पर दर्ज हुआ था मुकदमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कारसेवकपुरम् में बजरंग दल के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के कैंप में खेले गए एक नाटक का वीडियो वायरल होने के बाद हलचल मच गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बजरंग दल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद बजरंग दल के नगर संयोजक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

आईजी (क्राइम) आरके स्वर्णकार ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए के तहत कार्रवाई की गई है। इस बीच पुलिस ने बजरंग दल के नगर संयोजक महेश मिश्रा के हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महेश की ‌गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में विहिप पर बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। हालात देखते हुए एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने देर रात उनकी गिरफ्तारी दिखाई।
विज्ञापन

अभ्यास सत्र के दौरान खेला गया था नाटक

नाटक का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय की ओर से अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में नाटक के कुछ सीन पर आपत्तिजनक माना गया है।

एफआईआर के मुताबिक 14 मई को प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास के दौरान बजरंग दल के लोगों ने एक नाटक खेला। इसमें आतंकी हमले से बचने की ट्रेनिंग दी गई।

नाटक के सीन के मुताबिक एक आतंकी जमीन पर गिरा था, उसके सिर पर टोपी थी जबकि एयरगन लिए दूसरे पात्र घेरकर संवाद बोल रहे हैं। फुटेज चर्चा में आने पर घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज कराया है।

हाशिम बोले, फिरकापरस्तों के गले में हो रस्सी
बाबरी मस्जिद केस के मुद्दई हाशिम अंसारी ने कहा कि बजरंग दल के नाटक में क्या हुआ वे नहीं जानते, मगर फिरकापरस्तों के गले में रस्सी होनी चाहिए। हम विकास व अमन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें