फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ने 6 रंगों में लॉन्च की डिस्कवर 125

Wed, 12 Mar 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माइलेज सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बजाज ऑटो ने डिस्कवर 125 लांच की है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए बाइक की ताकत बढ़ाने के साथ ही इसे छह रंगों में पेश किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीजीएम सेल्स असीस कुमार श्वेन ने होटल ताज में यह बाइक लांच की। उनका कहना था डिस्कवर स्टाइल, पावर और तकनीक के संयोजन के साथ मौजूद होगी।

125 सीसी इंजन और 11.5 पीएस की ताकत के साथ इसका माइलेज 76 किमी प्रति लीटर रहेगा।

यह बाइक इलेक्ट्रान ब्लू, वाइन रेड, चारकोल मजेंटा, चारकोल ग्रीन, सिल्वर ब्लू और सिल्वर गोल्ड रंगों में उपलब्ध होगी। उनका कहना था कि हर महीने कंपनी माइलेज सेगमेंट में 1.6 लाख बाइक बेचती है।
विज्ञापन


इसमें से 70 प्रतिशत डिस्कवर होती है। हर महीने 45,000 बाइक बिकती है। उन्होंने कहा, टू व्हीलर सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की जा रही है।

हमारी खुद की बिक्री 13-14 प्रतिशत बढ़ी है। आने वाले समय में हम 10 प्रतिशत ग्रोथ की संभावना देख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें