फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैसवारे के बेटे ने सुनाई माफिया अतीक को उम्रकैद की सजा

Fri, 31 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले एमपी-एमएलए कोर्ट के जज डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला मूलत: लालगंज क्षेत्र के दोस्तपुर निहस्था गांव के रहने वाले हैं। डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला का बचपन गांव में ही बीता। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डॉ. दिनेश आज भी गांव से जुड़े हैं। वैवाहिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनका अक्सर गांव आना-जाना रहता है। उनके भतीजे एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सचिवालय में लेखा अधिकारी के पद से नौकरी की शुरुआत की। बाद में वह पीसीएस.जे के जरिए मजिस्ट्रेट बने। हायर ज्यूडिशरी सर्विस पास करने के बाद उनकी अपर जिला जज के रूप में नियुक्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें