फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पत्नी की लोहे के राड से पीटकर की हत्या, फिर खुद फंदे से झूल गया पति, वजह अब तक रहस्य

Tue, 24 Oct 2023 04:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

सोमवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद धीरज ने लोहे की राड से आरती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं खुद को फंसता देख खुद भी फंदे से झूल गया।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली नानपारा में सोमवार की रात एक पति ने पत्नी की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह मासूम बच्चों ने बगल में रह रही मौसी को घटना की जानकारी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं और दोहरे हत्याकांड की भी चर्चा तेज है। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को हर पहलू पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के नई बस्ती निवासी आरती (29) का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व हमीरपुर निवासी धीरज (33) के साथ हुआ था। विवाह के बाद धीरज पत्नी के साथ नानपारा में ही रहता था और ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है की पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और धीरज विवाद में आरती की पिटाई भी करता था। 

सोमवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद धीरज ने लोहे की राड से आरती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं खुद को फंसता देख खुद भी फंदे से झूल गया। सुबह घर में मौजूद मासूम बच्चों प्रभात (06) व नैना (04) ने घटना की जानकारी बगल में रह रही अपनी मौसी पूजा को बताई तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


दो-दो मौतों की सूचना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय दल बाल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जांच पड़ताल कर दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों को सघन पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। 

मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड होंने की चर्चाएं तेज
जहां एक ओर पुलिस और मृतका आरती के घर के बगल में रह रही उसकी बड़ी बहन पूजा पति द्वारा हत्या कर खुद फंदे से झूलने की बात कह रहे है। लेकिन मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड की भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग दबी जुबान से इस निर्मम हत्याकांड के दौरान आरती की चीखों पर आस पास के लोगों के न जान पाने, घर में मौजूद बच्चों के आसपास के लोगों से मदद न मांगने आदि की बात कर संदेश जताते सुने जा रहे है। लोगों में चर्चा है की इस हत्याकांड में कोई तीसरे आदमी का भी हाथ हो सकता है, जिसने चालाकी से दो दो हत्याएं कर दी। 

बहन ने पुलिस की लापरवाही को बताया कारण
मृतक आरती की बड़ी बहन पूजा ने इस पूरे हत्याकांड में नानपारा कोतवाली पुलिस पर भी बड़ा आरोप लगाया है। पूजा ने आरोप लगाते हुए बताया की इससे पूर्व की कई बार धीरज ने आरती को पीटा था। दो माह पूर्व आरती ने थाने में शिकायत भी की थीं। लेकिन पुलिस कर्मियों ने इसे पति पत्नी का विवाद बताकर घर भेज दिया था। पूजा का आरोप है की अगर उसी समय पुलिस ने धीरज के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत शख्त कार्यवाही की होती, तो आज उसी बहन जिंदा होती। साथ ही उसके दो मासूम बच्चे प्रभात (06) व नैना (04) अनाथ नहीं होते।

जांच जारी है
ई रिक्शा चालक धीरज ने अपनी पत्नी आरती की हत्या कर खुद फांसी लगा ली है। ये जानकारी उसके बच्चों ने भी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल और विधिक कार्यवाही जारी है।- पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें