मृतक रामगोपाल की पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला।
उनसे यह पूछने पर कि बृहस्पतिवार शाम नानपारा के हाडा बसेरी गांव के पास घटना के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके भाई तालिब को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया क्या वह इससे खुश हैं? इस पर उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी सरफराज को ऐसे ही छोड़ देना रामगोपाल मिश्रा के साथ नाइंसाफी है।
मेरे बेटे को जिस तरह से आरोपियों ने मारा उसी तरह उनकी भी मौत होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि बेटे के हत्यारोपियों को मौत की सजा दी जाए। उनका एनकाउंटर किया जाए, जिससे दोबारा कोई भी ऐसी घटना करने के बारे में सोच भी ना। पिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर न्याय न मिलने पर खुद व परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी। मृतक की मां व बहन समेत पूरा परिवार सीएम से न्याय मांग रहा है।
रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने बताया की उन्हें पुलिस और सरकार से जिस इंसाफ की उम्मीद थी वह नहीं मिला है, जिस बेरहमी से पति की हत्या की गई उसके लिए आरोपियों को पकड़कर सिर्फ जेल में डाल देना पर्याप्त नहीं है। पति की हत्या करने वालों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। हरदी थाने की पुलिस आरोपियों से मिल गई है। इसीलिए उन्हें बचा रही है।