फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बहराइच में शुरू हुई इंटरनेट सेवा, महाराजगंज में 10 प्रतिशत दुकानें खुलीं, पुलिस बल मौजूद

Thu, 17 Oct 2024 01:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले में हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है। महाराजगंज में स्थिति समान्य हो रही है और 10 प्रतिशत दुकानें भी खुल गई हैं।
विज्ञापन
महाराजगंज का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। इस घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या भी की गई है। वहीं, तीन युवक घायल हुए हैं।

विज्ञापन


बीते चार दिनों से यहां पर इस घटना के बाद आघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल था और इंटरनेट की सेवाएं पूरे जिले में बंद कर दी गई थी। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो रही है। बृहस्पतिवार को प्रभावित इलाका महाराजगंज में दुकानें खुली हैं और ज्यादातर दुकानें बंद है। यहां के बैंक भी खोले गए हैं। इससे धीरे-धीरे क्षेत्र में माहौल शांति मय हो रहा है।

ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: गोली लगते ही मौके पर गिर गया था युवक, वायरल हो रहा घटना का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अखिलेश बोले- हमारी कोशिश है कि इंडिया गठबंधन साथ रहे, वो हमें ज्यादा सीटें दें


उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों में ही माहौल पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। यहां पर सुरक्षा के लिए अभी भी पुलिस फोर्स का कड़ा पहरा है। अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं। डीएम, एसपी द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है लेकिन पुलिस द्वारा लोगों को छूट दी गई है और बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। जिले में इंटरनेट सेवा भी बुधवार देर रात को खोल दी गई है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें