फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच हिंसा: डीजीपी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, हालात नियंत्रण में, आज मृतक के परिवार से मिलेंगे सीएम

Tue, 15 Oct 2024 05:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Bahraich violence: बहराइच हिंसा पर शासन अब हालातों के नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है। इस घटना में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार से सीएम योगी मंगलवार को मिलने जाएंगे। 
विज्ञापन
बहराइच जाएंगे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बहराइच में ग्राउंड जीरो पर उच्च अधिकारियों के उतरते ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सीएम योगी ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह से बात करके उन्हे उच्च अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर जाने के निर्देश दिये थे। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को पल-पल की जानकारी साझा करने के निर्देश दिये थे। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये, जिसके बाद वर्तमान में बहराइच में शांति व्यवस्था कायम है। वहीं पुलिस फोर्स और प्रशासन उपद्रवियों की धरपकड़ में लगी हुई है। 

विज्ञापन


सीएम योगी से मिलने के लिए मृतक का परिवार लखनऊ रवाना
मृतक रामगोपाल का परिवार मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गया है। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह पुलिस और पीएसी टीम के साथ गांव पहुंचे थे। कुछ देर पहले परिवार विधायक के साथ लखनऊ रवाना हो गया है।

पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। बता दें कि हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ता चला गया और इसकी चपेट में ग्रामीण इलाके भी आ गए। योगी मंगलवार को पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर उतरे एडीजी लॉ एंड आर्डर और गृह सचिव 

पल-पल मामले की जानकारी लेते रहे सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार कुमार से घटना को लेकर बात की। वहीं सीएम योगी के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। इस दौरान माहौल को बेहतर बनाने के लिए 4 आईपीएस, 2 एएसपी, 4 डिप्टी एसपी को तैनात किया गया। सभी अधिकारियों ने बहराइच में मोर्चा संभाला। इसके साथ ही स्थिति काे नियंत्रित करने के लिए 12 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी सीआरपीएफ, 1 कंपनी आरएएफ को भेजा गया जबकि रेंज और जोन के अधिकारी मौके पर पहले से मौजूद थे। यहां से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। बहराइच में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए फोर्स ने गली-गली में सर्च शुरू किया और उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके अलावा चप्पे पर पुलिस के जवान को तैनात किया गया। सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन का सख्त एक्शन देख उपद्रवी और अराजक तत्व अंडर ग्राउंड हो गये। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की तलाश शुरू की। इस दौरान 30 से ज्यादा अराजतत्वों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन

अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें बहराइचवासी

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल बहराइच में पूरी तरह से शांति है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें 4 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है जबकि अज्ञात अराजक तत्वाें की जानकारी जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी नजर पूरी मामले पर है। उनके निर्देश पर उपद्रवियों की तलाश तेज कर दी गयी है। सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीजीपी ने स्थानीय निवासियों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें