हिंसा के आरोपियों के पहुंचने पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सूत्रों के अनुसार सामान्य दिनों की अपेक्षा जेल की सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। गोली लगने वाले दो आरोपियों को जेल के अस्पताल में और अन्य तीन आरोपियों को 100 कैदियों की क्षमता वाले बैरक में रखा गया है। सभी पर कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।
रिमांड पर ले सकती है पुलिस
आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के बाद पुलिस उन्हें 14 दिन बाद या उसके पहले भी कोर्ट में अपील दायर कर पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की मांग कर सकती है। इससे घटना के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी।
आरोपियों पर घोषित था इनाम
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद तालीम और सरफराज पर 25-25 हजार और अब्दुल हमीद पर 10 हजार का इमान घोषित किया गया था।
हिंसा में कुल 13 मुकदमें दर्ज
हिंसा मामलें में कुल 12 मुकदमें दर्ज हुए थे, जिसमें से दस हरदी थाना में थे। इनमें 62 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस पर फायर कर भागने के मामले में नानपारा कोतवाली में दो आरोपियों पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इससे अब कुल मुकदमों की संख्या 13 हो गई है।
हिंसा के 26 आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। इन सभी की संलिप्तता हिंसा भड़काने में पाई गई थी।