फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 16 मोबाइल फोन व तीन बाइक बरामद

Sat, 20 Jul 2019 07:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बहराइच में दरगाह शरीफ थाने की पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राह चलते लोगों के मोबाइल छीनकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन और तीन बाइक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरोह के सदस्य मोबाइल छीनने के बाद उसे दरगाह के निकट स्थित तारिक की दुकान पर बेच देते थे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस ने दरगाह निवासी आफताब, अफजल, भूरे, सगीर, मुस्ताक और शालू को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सभी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें