फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बरातियों से भरी कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ घायल; एक की हालत गंभीर

Tue, 07 May 2024 02:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। कार सवार एक विवाह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से बहराइच आ रही बारातियों से भरी कार मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई, जिसमें कार सवार आठ लोग घायल हो गए। पीछे से आ रही बरातियों की दूसरी कार से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी सारिक की शादी लखनऊ के चौक बाजार निवासी नसीम की बेटी नगमा से लखनऊ में सोमवार की रात होनी थी। लखनऊ से वापस लौटते समय मंगलवार की सुबह बरात में शामिल एक कार कैसरगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र करीम बेहड़ गांव के पास पहुंची तभी कार चालक दानिश को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

दूसरी कार के लोगों ने पलटी हुई कार से हिना, अरविश, चांदनी, फजाइल, फरजान, रजिया और मोहम्मद जैन सहित आठ लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां मोहम्मद जैन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें