चोरी के बाद घर में फैला सामान।
- फोटो : amar ujala
अक्सर आपने सुना होगा कि महिला प्रेमिका को खुश करने के लिए प्रेमी किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं लेकिन जनपद बहराइच में जो घटना सामने आई है वह बेहद हैरान करने वाली है। घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने प्रेमी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मालिक के घर का खजाना साफ कर दिया और लाखों का गहना व नगदी लेकर फरार हो गयी।
हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर इलाके के बसीरगंज निवासी साहिल सगीर के घर में हुई बड़ी चोरी के बाद जब पुलिस ने जांच की तो घर में काम करने वाली नौकरानी ही चोर निकली।
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया था तो उसने बताया कि अपने प्रेमी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए नौकरानी और उसके प्रेमी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।