फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सरयू पुल पर कार खड़ी कर लापता हुआ लखनऊ का युवक, पुलिस करा रही नदी में तलाश

Mon, 11 Nov 2024 07:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड(बहराइच)

सार

बताया जा रहा है कि सरयू में कूदने से पहले युवक ने परिजनों को जानकारी दी थी। वह लखनऊ से कार लेकर पहुंचा था। 
विज्ञापन
सरयू नदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ निवासी एक युवक ने सरयू पुल पर कार खड़ी की उसके बाद अचानक लापता हो गया। पुलिस कह रही है कि युवक ने पहले अपने परिजनो से फोन पर बात की इसके बाद वह नदी में कूद गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवक की नदी से तलाश शुरू कराई है। पुल पर कार खड़ी होने से जाम लगने लगा। पुलिस ने कार को हटाकर यातायात सामान्य कराया है। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनो ने ही पुलिस को फोनकर उसके नदी में कूदने की जानकारी दी है। हालांकि युवक क्या करता था, यहां क्यों आया और वह नदी में क्यों कूदा इन बाताें का जानकारी अभी कोई नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ के सराय अल्लीपुर, काकोरी निवासी सतेन्द्र सिंह (42) अपनी स्कार्पियो कार से सोमवार को लखनऊ से आए और संजय सेतु घाघराघाट पर कार खड़ी कर दी। इस बीच मोबाइल से परिजनों को फोन पर सरयू नदी में कूदने की जानकारी देकर फोन काट दिया। इसके बाद संजय सेतु पर जाम लगने पर चौकी पर तैनात सिपाही राहुल यादव ने पुल पर पहुंच कर देखा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी पुल पर खड़ी थी,उसमें कोई नहीं था जिससे पुल के दोनों तरफ जाम लग गया था।

पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो को पुल से हटवाया। सूचना पर थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद नदी में गोताखोरों की मदद से रेश्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। युवक नदी में डूबा है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें