फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: सांप्रदायिक तनाव के बाद रोका गया प्रतिमा विसर्जन, डीजीपी मुख्यालय ने भेजा अतिरिक्त पुलिस बल

Mon, 14 Oct 2024 11:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Communal tension in Bahraich: डीजीपी मुख्यालय ने बहराइच भेजा अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया है। मालूम हो कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यहां एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना से हिंसा बढ़ गई थी। 
विज्ञापन
बहराइच विवाद के बाद रुका विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों पर सुरक्षा प्रबंध को लेकर दो बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के बावजूद गोरखपुर जोन के कुछ जिलों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल बिगड़ गया। बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में चार युवकों को गोली लगने की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। डीजीपी मुख्यालय ने हालात पर काबू पाने के लिए दो कंपनी पीएसी बहराइच भेजी गई है। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा में एक युवक की मौत के बाद कुछ जगहों पर आगजनी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गोंडा और बलरामपुर में छिटपुट घटनाएं हुई थीं, हालांकि दाेनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद बढ़ा विवाद 

बहराइच - फोटो : amar ujala
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को अवध के कई जिलों में बवाल हुआ। बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं गोंडा और बलरामपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव हुआ। हालांकि दाेनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

महराजगंज की घटना का विरोध पूरे जिले में शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फखरपुर कस्बे में बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। यही नहीं, शहर के घंटाघर पर दुर्गा पूजन महासमिति ने भी विसर्जन रोक दिया। सैकड़ो प्रतिमाएं रोकी गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महसी तहसील की प्रतिमा शांति पूर्वक विसर्जन के लिए जा रही थी। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी सोनार अब्दुल हमीद अपने बेटे सबलू, सरफराज व फहीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर किया तो हमीद व उनके साथ मौजूद हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पूजा समिति सदस्यों का आरोप है कि मौके पर एसओ मौजूद नहीं थे। पथराव के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर ही लाठी चार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल को उठा ले गए। बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी महराजगंज में कैंप कर रहे हैं। पूरे कस्बे को सील कर दिया गया है। किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोका गया प्रतिमाओं का विसर्जन

दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ था हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज में हुए बवाल को लेकर तेजवापुर विकासखंड के बेड़नापुर स्थित सरयू तट पर ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर, बैरिया व ढोढायल की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन रोक दिया गया है। इससे पूर्व अन्य गांवों से आयीं दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हो चुका है।बवाल की सूचना मिलने पर शेष बची तीन गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन समिति के पदाधिकारियों ने रोक दिया है। अभी तक शिवपुर ब्लाक, फखरपुर, महसी, रिसिया, नानपारा के इटहा घाट और शहर क्षेत्र की 100 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन रुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें