फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नेपाल सीमा पर तीन श्रीलंकाई नागरिकों समेत चार पकड़े गए, तीन माह पहले खत्म हो चुका था वीजा

Wed, 21 Oct 2026 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

India-Nepal border:भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार देर रात रज्जनवा चेकपोस्ट के पास नेपाल जाने की कोशिश कर रहे तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को एसएसबी ने पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
सीमा पर पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार देर रात रज्जनवा चेकपोस्ट के पास नेपाल जाने की कोशिश कर रहे तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को एसएसबी ने पकड़ लिया। चारों ऑटो से सीमा तक पहुंचे थे और नेपाल जाने का रास्ता पूछ रहे थे। उनकी भाषा स्थानीय लोग नहीं समझ सके तो एसएसबी को सूचना दी गई। जांच में तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के पासपोर्ट तो मिले, लेकिन उनका वीजा करीब तीन माह पहले समाप्त हो चुका है। एसएसबी ने चारों को मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उनके सीमा क्षेत्र में पहुंचने और नेपाल जाने के उद्देश्य की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिहींपुरवा तहसील के जंगल से सटी भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार रात रज्जनवा चेकपोस्ट के पास तीन श्रीलंकाई नागरिक और तमिलनाडु की एक महिला नेपाल जाने का रास्ता पूछ रहे थे। वे ऑटो से वहां पहुंचे थे। स्थानीय लोगों को उनकी तमिल भाषा समझने में परेशानी हुई तो उन्होंने एसएसबी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने पूछताछ की तो उनकी पहचान तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु निवासी महिला के रूप में हुई।

पकड़े गए लोगों की पहचान श्रीलंका के जाफना निवासी अजीत कुमार (39), कौशल्या (38) और प्रभाप (38) तथा तमिलनाडु निवासी धर्म सुधाकर (35) पत्नी सुधाकर के रूप में हुई है। जांच के दौरान उनके पासपोर्ट और वीजा की स्थिति सामने आई। पुलिस के मुताबिक, वीजा की अवधि लगभग तीन माह पहले समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद एसएसबी ने चारों को मुर्तिहा कोतवाली पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के सामने सबसे बड़ी परेशानी भाषा की है। चारों से बातचीत कर उनके नेपाल जाने का कारण और सीमा तक पहुंचने की परिस्थितियां जानने के लिए दुभाषियों की मदद ली जा रही है। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पासपोर्ट मिले हैं, जबकि वीजा की अवधि समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला से पूछताछ की जा रही है। दुभाषिए की मदद से जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें