फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 10:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एनकाउंटर के आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार की शाम उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर वो उसे छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और किशोरी को आननफानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा पुलिस ने आरोपी अजमेर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान देर रात आरोपी अजमेर के नेपाल भागने की सूचना मिली। जिस पर रूपईडीहा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से नेपाल बोर्डर के पास पचपकरी गांव के पास दुष्कर्मी की घेरा बंद की।

पुलिस को देख आरोपी ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अजमेर के दाहिने पैर में गोली लगी है और वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें