फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: सांप के काटने पर सांप को लेकर इलाज कराने पहुंचा युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप, पीड़ित खतरे से बाहर

Sat, 13 Jul 2024 08:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Snake bite: यूपी के बहराइच जिले में एक युवक को सांप ने कांट लिया। युवक ने उस सांप को एक बोरी में भर लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। इससे वहां हड़कंप की स्थिति हो गई। 
विज्ञापन
युवक अब खतरे से बाहर है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को शुक्रवार की रात जहरीले सर्प ने डस लिया। युवक ने उस सांप को देख लिया और उसे पकड़कर बोरी में भर लिया। जिसके बाद युवक सांप को बोरी में भरकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। उसने वहां पहुंचकर सांप को बोरी से गिरा दिया। जिससे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गई। चिकित्सकों ने सांप देखने के बाद युवक का इलाज शुरु किया। युवक की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदही निवासी राजकुमार (36) शुक्रवार की रात घर का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें विषैले सर्प ने डस लिया। सांप डसने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 

वहीं सही इलाज के लिए उन लोगों ने सांप को भी बोरी में कैद कर लिया और उसे भी साथ ले आए। सांप रसैल वाइपर निकला, जिसके बाद चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरु किया। युवक की हालत स्थिर है। हांलांकि मेडिकल कॉलेज में सांप देख लोगों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने सांप को अस्पताल के बाहर दूर छेाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें