फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: आंगन से मासूम को जबड़े में दबोच कर भागा भेड़िया, ग्रामीणों ने पीछा कर छुड़ाया

Mon, 06 Oct 2025 06:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

भेड़िये के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। इसे लेकर वन विभाग की टीम और पुलिस टीम ने कॉम्बिंग शुरू कर दी है। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले भेड़िये दो थे, जो गन्ने के खेत में घुस गए।

 
विज्ञापन
हमले के बाद खेतों में घुस गया भेड़िया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदरौली के मजरा भगतराम पुरवा में सोमवार को दोपहर बाद 5 वर्षीय चांदनी घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक घर में घुसा भेड़िया बच्ची को अपने जबड़े में दबोचकर खेत की ओर ले भागा। ग्रामीणों ने पीछा कर किसी तरह छुड़ाया, घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बालिका की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े और भेड़िये का पीछा किया। करीब 200 मीटर दूर धान के खेत में भेड़िया बच्ची को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

वन विभाग की टीम और कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग और जाल लगाकर भेड़िये को पकड़ने का प्रयास कर रही है। रेंजर ओंकारनाथ यादव ने बताया कि मौके पर भेड़िये के पग चिन्ह भी मिले हैं और ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले भेड़िये दो थे, जो गन्ने के खेत में घुस गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कि भेड़िया पहले भी गांव के आसपास दो बुजुर्गों सहित छह लोगों पर हमला कर चुका है, जबकि अब तक 22 लोग घायल हो चुके हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत और भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से भेड़िये की तलाश जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें