पांजी टोला में स्थित बद्र मस्जिद।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार विरोध के चलते अयोध्या के पांजी टोला में बद्र मस्जिद को शिफ्ट करने का काम रोक दिया गया है। राम पथ के किनारे स्थित इस मस्जिद को शिफ्ट करने के लिए बद्र मस्जिद के केयरटेकर रईस अहमद और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बीच एग्रीमेंट हुआ था। पर, अयोध्या के अंजुमन मुहाफिज मकाबीर-मसाजिद कमेटी के महासचिव मो आजम कादरी ने इसका विरोध किया है।