फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लगातार पांच दिन छुट्टी, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Tue, 22 Dec 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में फाइव डे वीक वाले दफ्तरों में 23 दिसंबर से लगातार पांच दिन तक छुट्टी रहेगी। इनमें चार दिन बैंक भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश है। 24 दिसंबर को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है।

26 दिसंबर को शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार होने के कारण सचिवालय और प्रदेश स्तरीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

इन पांच दिनों में चार दिन बैंक बंद रहेंगे। 23 दिसंबर को बैंक बंद नहीं हैं लेकिन 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में काम नहीं होगा। 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय (छह दिन के सप्ताह) वाले कार्यालयों में 23 से 25 दिसंबर तक लगातार तीन अवकाश है। 26 दिसंबर को कार्यालय खुलेंगे लेकिन एक दिन की सीएल लेकर राज्यकर्मी पांच दिन की छुट्टी एंज्वाय कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें