फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 फीट ऊंचे और 111 फीट चौड़े दरबार में बिराजेंगे बाबा श्याम

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आयोजक।
विज्ञापन
लखनऊ। श्याम ज्योत मंडल की ओर से श्याम निशानोत्सव की शुरुआत 28 फरवरी से तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में होगी। तीन दिवसीय यह आयोजन दो मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अग्रसेन पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता में श्याम ज्योत मंडल के मंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम के दरबार का निर्माण 50 फीट ऊंचे और 111 फीट चौड़े राजस्थानी किले के रूप में होगा। इसका निर्माण कोलकाता के गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर असीम मात्या और उनकी टीम कर रही है। उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि निशानोत्सव में एक मार्च को कोलकाता के रवि बेरीवाल, अवि और प्रदीप आशीर्वाद भजन प्रस्तुति देंगे। दो को श्याम सतरंगी ध्वज यात्रा निकलेगी। चार को बाबा श्याम का निशान लेकर खाटूधाम यात्रा प्रस्थान करेंगे। 13 अप्रैल को मोतीनगर के महाराजा अग्रसेन विद्यालय में सामूहिक कन्या विवाह समारोह होगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विवेक गोयल, सक्षम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को बाबा श्याम की छवि दिल्ली से चारबाग स्टेशन पहुंची, जिसका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें