फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संघर्ष, शिक्षा व समानता का प्रतीक है बाबा साहब का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मैं आदि से अंत तक भारतीय हूं... बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का यह वाक्य उन्हें समझने के लिए काफी है। उनका संघर्ष, शिक्षा व समानता का प्रतीक है, जो हमें प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आंबेडकर जयंती पर आयोजित बीबीएयू (बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय) के 29वें स्थापना दिवस पर ये बातें कहीं। वे बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, गौर करने वाली बात है कि बाबा साहब का बचपन अभाव, सामाजिक भेदभाव के बीच गुजरा। उन्हें सामाजिक बंधनों में जकड़े रहने के लिए मजबूर किया गया, फिर भी वह शिक्षा, प्रतिभा व बुद्धिमत्ता के दम पर देश-विदेश में सर्वोच्च डिग्रियां हासिल करने वाले बने। शिक्षा हासिल करने के बाद वह स्वाधीनता संग्राम से जुड़कर भारत को दासता की बेड़ियों से मुक्त कराने के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन




अन्य देशों से पहले मिला महिलाओं को मताधिकार



सीएम ने भारतीय संविधान की विशेषता बताते हुए कहा कि अन्य राष्ट्रों के मुकाबले महिलाओं और वंचितों को समान मताधिकार भारतीय संविधान ने सबसे पहले दिया। किसी भी लोकतांत्रिक देश में संविधान एक ताकत की तरह होता है। संविधान के महत्व को आम जनमानस तक पहुंचाना चाहिए।

महापुरुषों की विचारधारा को समझने की जरूरत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा सर्वांगीण विकास की पहली आधारशिला है। शिक्षा के माध्यम से नए विचारों को ग्रहण करने के लिए हमें बुद्धि और विवेक में समन्वय स्थापित करके मस्तिष्क के दरवाजों को खुला छोड़ देना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से अपनी संस्कृति, विरासत, भारतीय ज्ञान परंपरा, ऋषि परंपरा, बाबा साहब, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले जैसे व्यक्तित्वों की विचारधारा को समझना होगा।
विज्ञापन




संकल्प के साथ खुद आगे बढ़ना चाहिए



मुख्यमंत्री ने कहा, हमें संकल्प के साथ खुद पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन, इंसेफलाइटिस से होने वाली मृत्यु दर को शून्य प्रतिशत तक पहुंचाने, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, शौचालय सहायता, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने उद्यमिता के क्षेत्र में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, सीएम युवा योजना के साथ जनपदों के बेहतर उत्पादों व यूनिकार्न स्टार्टअप का जिक्र किया। कहा कि युवाओं को बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें