फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया और राहुल गांधी ने मेरी भैंस नहीं चुराई'

विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में थे। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में बाबा रामदेव मीडिया से मुखातिब हुए। कांग्रेस को लेकर पूछे गए एक सवाल पर रामदेव बोले कि सोनिया और राहुल गांधी ने मेरी भैंस नहीं चुराई है।
विज्ञापन


इन दोनों से मेरी खानदानी दुश्मनी नहीं है कि मैं उनसे हमेशा ही लड़ता फिरूं। वहीं बाबा रामदेव यहां भी मोदी का गुणगान करने से नहीं चूंके। रामदेव बोले कि काले धन को वापस लाने के लिए मोदी सरकार ने समय दिया है। रामदेव बोले कि मोदी मेरी सुनते भी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में बोलते हुए रामदेव ने कहा कि मोदी जी को नीचा दिखाने के लिए ही पूरे देश में असहिष्णुता का हल्ला मचाया गया है।

वहीं अखिलेश सरकार की तरफ से पॉलिथीन पर रोक लगाने के फैसले की बाबा रामदेव ने प्रशंसा की। उन्होंने अखिलेश सरकार की इस पहल की सराहना भी की।
विज्ञापन

'मेरे प्रोडक्ट्स से डरकर विदेशी कंपनियां पड़वा रही है छापे'

पतंजलि के घी में निकली फंफूद को लेकर भी रामदेव ने यहां पर सफाई दी। रामदेव ने कहा कि मेरे फूड प्रोडक्ट्स पर छापा पड़वाना विदेशी कंपनियों की साजिश है। घी को भी महीने पर फ्रिज में रखकर ड्रामा पेश किया गया है।

बाबा रामदेव बोले कि अब विदेशी कंपनियां हमारे प्रोडक्ट्स से घबरा गई है। उन सभी में हलचल मच गई है। इस वजह से ये लोग मुझे बदनाम करने के लिए हजारों करोड़ रुपए भी खर्च कर सकते हैं। बाबा रामदेव ने यहां दावा किया‌ कि अगले साल तक हमारी कंपनी पंतजलि यूनिलीवर को छोड़कर दूसरी सभी कंपनियों को पछाड़ देगी।

फिल्मों देखने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में रामदेव बोले कि मेरे पास फिल्में देखने का समय नहीं है और मैं कभी भी फिल्में नहीं देखता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें