फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः बीएलएड प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

Wed, 09 Sep 2020 05:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएलएड प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को होगी। प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर 11 सितंबर से उपलब्ध होंगे। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सहयुक्त कॉलेजों में दाखिले दिए जाएंगे। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश पत्र 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब देने होंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा और गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। पेपर भाषा की क्षमता (हिंदी और अंग्रेजी), सामान्य जागरूकता, तार्किक क्षमता एवं मानसिक क्षमता विषयक होगा।  

पीजी की प्रवेश प्रक्रिया जारी: लविवि प्रवक्ता ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभी तक राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया है, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है। प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम और प्रक्रिया के बारे में घोषणा जल्द ही की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें