फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 केंद्रों पर 35 हजार अभ्यर्थी कल देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा, कोविड प्रोटोकॉल का रहेगा खास ख्याल

Sat, 08 Aug 2020 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गूगल मीट के जरिए व्यवस्थापकों से बात करते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में 9 अगस्त (रविवार) को 82 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें 35 हजार अभ्यर्थी हिस्सेदारी करेंगे। परीक्षा संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग संग कोविड प्रोटोकॉल का खास ख्याल रखा जाएगा। परीक्षा की शुचिता को कायम रखने के लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। 
विज्ञापन


साथ ही हर केंद्र पर दो-दो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। परीक्षा संचालन को त्रुटि रहित बनाने को मुख्य कंट्रोल रूम लखनऊ विश्वविद्यालय में बनाया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। वह समस्त केंद्र व्यवस्थापकों और नोडल अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में सभी को निर्देश दिया गया कि समस्त केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को संपन्न कराई जाए। रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक कर लिया जाए कि सभी कार्यशील हैं अथवा नहीं। 8 अगस्त को सभी परिसर, परीक्षा कक्ष एवं फर्नीचर को भली प्रकार से सैनिटाइज कर केंद्र को लॉक कर दिया जाए। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थी के मोबाइल जमा कराने के लिए लिफाफे रखे जाएं ताकि परीक्षार्थी अपना मोबाइल जमा कर सकें।  
विज्ञापन

बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक केंद्र पर दो सौ मास्क रखवाने की व्यवस्था भी रखी जाए ताकि बगैर मास्क आने वाले परीक्षार्थी को भुगतान कर मास्क दिया जा सके। बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान बड़े फ्लैक्स पर छपवा कर होर्डिंग की भांति लगाया जाएगा, जिसे दूर से सुगमता से पढ़ा जा सके। इसके अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था भी हर केंद्र पर रखी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें