फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी ने ली विदा, कुरैशी शाम को लेंगे शपथ

Mon, 23 Jun 2014 12:16 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएल जोशी ने राजभवन से विदा हो चुके हैं। आज ही शाम को मनोनीत राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. कुरैशी इस समय उत्तराखंड के राज्यपाल हैं और जोशी के इस्तीफे के बाद उन्हें यूपी के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जोशी ने सोमवार को सुबह 8.45 पर राजभवन में सेना की ओर से दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ  आनर’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी सहित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, मैं यूपी को शुभकामनाएं देता हूं। इस प्रदेश में बहुत ताकत और आशा है कि यह प्रदेश और आगे जाएगा।

डॉ. अजीज कुरैशी 23 जून को लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां पर पुलिस की ओर से दिए जाने वाले सम्मान गार्ड की सलामी लेंगे तथा हवाई अड्डे पर अगवानी के लिए आए लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन शाम 6 बजे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चन्द्रचूड़ डॉ. कुरैशी को राजभवन के गांधी सभागार में यूपी के राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें