फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आजम खां बनवाएंगे मुलायम का मंदिर

Fri, 13 Feb 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी के बाद वहां बनाया गया उनका मंदिर अब भारत माता मंदिर बनेगा पर आजम खां ने उसी मंदिर की तर्ज पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का भी मंदिर बनवाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यदि प्रस्ताव पर मुलायम ने सहमति दी तो उनका भी भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मुलायम सिंह के करोड़ों अनुयायी हैं तो फिर उनका मंदिर बनवाने में हर्ज क्या है। जब अन्य जीवित नेताओं और अभिनेताओं के मंदिर बने हैं, तो मुलायम का मंदिर क्यों नहीं बन सकता।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चाहने वालों ने कौशांबी के एक मंदिर में मोदी की पूजा करते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यहां ये सिलसिला शुरू हुआ था। एक शिव मंदिर में भगवान के साथ ही मोदी की मूर्ति भी रखी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुलायम चाहेंगे तभी बनेगा मंदिर

नरेन्द्र मोदी के मंदिर के साथ ही नाथूराम गोडसे का मंदिर बनवाने को लेकर भी खासा विवाद चल रहा है। वहीं अब आजम ने मुलायम सिंह यादव का मंदिर बनाने का प्रस्ताव रख डाला है।

आजम ने अपने इस प्रस्ताव के साथ ये भी साफ किया है कि अगर मुलायम सिंह चाहेंगे तभी ये मंदिर बनवाया जाएगा। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम से मंदिर बनवाने पर नाराजगी जताई थी। चुनाव प्रचार के दौरान नमो-नमो के नारे से भी कई धर्मधिकारियों भड़क उठे थे। अपने मंदिर को लेकर मोदी ने कहा, 'मेरे नाम पर मंदिर बनाने की खबर मिली। मैं हतप्रभ हूं। यह स्तब्ध करने वाला और भारत की महान परंपराओं के खिलाफ है।'

उन्होंने कहा, 'इस तरह के मंदिर बनाना हमें हमारी संस्कृति नहीं सिखाती है। व्यक्तिगत तौर पर इससे मैं काफी दुखी हूं। यह काम कर रहे लोगों से ऐसा न करने का आग्रह करता हूं।' मोदी ने ट्वीट किया, 'यदि आपके पास समय और संसाधन हैं तो कृपया इन्हें स्वच्छ भारत के हमारे सपने को पूरा करने में लगाएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें