फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में कब्रिस्तान बनाने वाले बादशाह को और कितने कब्रिस्तान चाहिए: आजम खां

Thu, 23 Feb 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में बहुत से कब्रिस्तान बना दिए हैं, अब और कितने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को आपस में लड़ाने की साजिश करने वाले भाजपा के लोगों से हमें सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन


आजम खां बुधवार को फैजाबाद के जलालपुर नगर इलाके में जफराबाद से प्रत्याशी शंखलाल मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बादशाह कभी झूठा नहीं हो सकता और जो झूठा है वो बादशाह नहीं हो सकता। जिस व्यक्ति ने सात फेरे के बाद पत्नी से मुंह मोड़ लिया, वह भला देश का क्या होगा। व्यंग्य करते हुए कहा कि जब से वे बादशाह बने हैं, तब से बीफ का कारोबार ढाई गुना बढ़ गया। गाय हमने व हमारे लोगों ने नहीं काटी। मोदीजी इसमें आपके ही लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बसपा से बदला लेने की बात कही

- फोटो : amar ujala
आजम खां ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद की शहादत के बाद वहां प्रसाधन बनाने की बात कही थी। मुसलमानों को उनसे बदला लेना चाहिए।

आजम ने सभा में मुसलमानों को एकजुट रहने का प्रयास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें