यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शुक्रवार को जरवल में आयोजित जनसभा में बिना मोदी का नाम लिए उन पर तीर चलाए। कहा कि शहंशाह ने ढाई साल पहले जनता को कुत्ता बनाया, फिर पिल्ला बना दिया।
गुजरात में गधों की कोई कमी नहीं है। मुलायम ने मस्जिद को बचाने के लिए गोली चलवाई। न्यायालय के फैसले पर ही मंदिर या मस्जिद का निर्माण होगा। बसपा पूरी तरह मुस्लिम विरोधी है, उसकी बातों पर ध्यान न दें।
जरवल में जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि भाजपा के लोगों को अब राम मंदिर की याद आई है। लेकिन वहां राम मंदिर बनेगा या मस्जिद का निर्माण होगा। यह न्यायालय के फैसले पर ही निर्भर है।
बसपा ने अयोध्या में शौचालय बनवाने की बात कही थी। अलीगढ़ जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलवाया था।