लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान आजम खां ने कहा मेट्रो का काम दो साल दो महीने में पूरा हो गया इसके पीछे नेताजी का भी खौफ था। नेता जी का प्यार अपनी जगह और नाराजगी अपनी जगह है।
विज्ञापन
आजम ने कहा, आज कार्यक्रम में आते वक्त जब मैंने नेताजी से पूछा कि आप खुश हैं तो उन्होंने हामी भरी। आजम खां बोले, मैंने कहा, नेताजी आपने पौने पांच साल तक तारीफ करने में कंजूसी बरती है अब तारीफ कर भी दीजिए।