फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः बेटी को मार कर बोला बाप, कोई पछतावा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में  आरती ऑनर किलिंग के आरोप में मां-बाप को गजनेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में पिता सत्यनारायण वाजपेयी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बेटी की हत्या करने का उन्हें पछतावा नहीं हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त घर पर पत्नी नहीं थीं।
विज्ञापन


गजनेर क्षेत्र के नहोली गांव निवासी आरती (19) का एक युवक से प्रेम संबंध था। माता-पिता के समझाने के बावजूद वह नहीं मानी। आखिर में बदनामी की वजह से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मां-बाप को आरोपी बनाया गया। शनिवार सुबह आठ बजे गजनेर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर किया। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी पिता सत्यनारायण बाजपेयी ने बताया कि उसकी बेटी आरती ने घर से भागकर गांव के ही एक युवक से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को कई बार समझाया, नहीं मानी तो मार डाला

पूरे परिवार की गांव भर में बदनामी हो रही थी। छह जनवरी की रात एक बजे के करीब नींद में ही आरती का गला घोट दिया। वारदात के वक्त पत्नी घर पर नहीं थी।

वह शौच के लिए गईं थीं। पुलिस अभिरक्षा में सत्यनारायण वाजपेयी ने बताया कि बेटी आरती को बदनामी को लेकर कई बार समझाया भी था लेकिन वह नहीं मानी। इसकी वजह से बेटी को खोने का कोई उन्हें पछतावा नहीं है। इस घटना की रिपोर्ट युवती के चाचा ने करवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें