फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक के खिलाफ आजम खां ने फिर ‘उगला जहर’, पढ़ें क्या बोले

Mon, 19 Dec 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने रविवार को एक बार फिर राज्यपाल राम नाईक पर निशाना साधा। कहा कि राज्यपाल ने जिस दिन अयोध्या जाकर हिंदुओं की जनभावना का हवाला देकर जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने की बात कही थी, राष्ट्रपति को उन्हें उसी दिन बर्खास्त कर देना चाहिए था। राज्यपाल संविधान के साथ ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजम इंदिरा प्रतिष्ठान में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, राज्यपाल व प्रधानमंत्री सभी के होते हैं। 
पीएम मोदी ने चुनाव जीता है लेकिन दिल नहीं। हम जैसे कमजोर लोग जुल्म के खिलाफ उनकी मजम्मत करते रहेंगे। 

राज्यपाल राम नाईक पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग को अधिकार नहीं देने दिए। जो अधिकार हैं, सीएम की तरफ से हैं। राज्यपाल ने राजभवन की इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। 

उन्होंने कहा, राज्यपाल अयोध्या गए तो हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल करते हुए जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने की बात कही। अयोध्या का मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में विचाराधीन है। राज्यपाल के बयान का सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए था। 
विज्ञापन

सीएम ने नहीं दुखाया क‌िसी का द‌िल

आजम के साथ अख‌िलेश - फोटो : amar ujala
आजम ने कहा, राज्यपाल ने विकास से संबंधित बिलों को राष्ट्रपति को भेजकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को उन्होंने काबीना मंत्री तो दूर राज्यमंत्री का दर्जा भी देने से इन्कार कर दिया। 

संविधान के साथ ठगी करने वाले राज्यपाल हमारी बर्खास्तगी तक जा सकते हैं। उन्होंने सीएम अखिलेश यादव की तारीफ की। कहा, वह मुसलमानों ही नहीं सभी इंसानों के दिलों की धड़कन हैं। 

सीएम ने पौने पांच साल के कार्यकाल में किसी जुमले, लफ्ज या अमल से किसी का दिल नहीं दुखाया। उनका भी दिल नहीं दुखाया, जो उनका विरोध कर रहे थे। मुसलमानों से कहा कि जिसने सबका दिल जीता हो, उसके लिए दिल से दुआ कीजिए।
विज्ञापन

बापू के हत्यारे संविधान को नहीं मानते

आजम खां - फोटो : amar ujala
आजम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, बापू के हत्यारे संविधान को नहीं मानते। गोडसे का मंदिर बनाने वाले संविधान के प्रति वफादार हो भी नहीं सकते। वे मुसलमानों को पाकिस्तानी कह कर अपशब्दों तक का प्रयोग करते हैं और हम एकजुट होने को तैयार नहीं हैं।

आजम ने कहा, भाजपा यूपी का चुनाव जीती तो छठी का दूध याद दिला देगी। गुजरात में हालत यह है कि कातिल को बादशाह कहना मजबूरी है। फासिस्ट ताकत ने हमसे एएमयू छीन लिया, एक आवाज तक नहीं उठी। सिखों की एक संस्था छीन लेते तो गिनना मुश्किल हो जाता कि जिंदा कौन है।

बहार लौट आएगी फिर से बना दो बागवां इनको
आजम ने एक शेर के जरिये सीएम अखिलेश के लिए समर्थन मांगा। कहा-‘बहार लौट आएगी फिर से, बना दो बागवां इनको’ उन्होंने मुसलमानों से मजबूत फैसला करने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें