फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, 'अमर सिंह दगे कारतूस, सपा में नहीं आ रहे'

Mon, 01 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर सिंह दगे हुए कारतूस हैं, फुस्स हो गए हैं, वह सपा में नहीं आ रहे।’ ये बात नगर विकास मंत्री आजम खां ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीएमडब्लू कार से चलने वाले को अपनी बीवी का भी भरोसा नहीं होता कि वह किसे वोट देगी। मैं तो रास्ते में भी गाड़ी रोककर रिक्शे वाले से दुआ-सलाम करता हूं, जिसके पास पचासों वोट होते हैं।

यहां एनआरआई सिटी में एक विवाह समारोह में आए नगर विकास मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने शहर में विकास कार्यों में घटिया पाइप बिछाने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाया कि बसपा कार्यकाल में बिछे घटिया पाइप टेस्टिंग में बार-बार फट रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

क्रूड ऑयल से सरकार को मिला बेशुमार पैसा

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खजाने में क्रूड आयल से बहुत पैसा इकट्ठा हुआ है। इतना पैसा केंद्र सरकार के खजाने में पहले कभी नहीं रहा। गंगा सफाई के नाम पर वोट लेने वाले इसी कार्य के लिए धन नहीं दे रहे हैं।

आरोप लगाया कि यह धन अडानी जैसों के लिए रोक रखा है कि जब वे कोई योजना लाएंगे, तब यह धन जारी किया जाएगा। यूपी, बिहार, बंगाल में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ था, यूपी में एक भी स्मार्ट सिटी घोषित न करके भाजपा ने यह संकेत दे दिया कि यहां उनका बिहार से भी बुरा हश्र होने वाला है।

उन्होंने दिल्ली में आरएसएस दफ्तर के बाहर प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुरुषों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

यह भी कहा कि आरएसएस तो हथियारों की ट्रेनिंग देती है, शुक्र है वहां लाठी ही चली, गोली नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें