फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं प्रधानमंत्री बना तो मुलायम को कोई आपत्ति नहीं होगीः आजम

Sun, 20 Dec 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री बनेंगे तो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को भी कोई आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम-आजम की जोड़ी ही देश को बचा सकती है। भाजपा तो देश को तोड़ने का काम कर रही है।

उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर सूबे के कबीना मंत्री ने कहा कि वो इसके इच्छुक नहीं है। वो तो प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

भाजपा रास्ता छोड़े हम देश को बचाकर दिखाएंगे। यूपी में 2017 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उससे पहले तीन अन्य राज्यों में चुनाव होगा।
विज्ञापन

'भाजपा व विहिप बताएं कि राम मंदिर का पैसा कहां गया'

आजम बोले, डर तो यह सता रहा है कि कही भाजपा माहौल खराब करने की कोशिश न करें।

जिला सहकारी बैंक के सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब आजम खां ने कहा कि देश के करोड़ों लोग ये जानना चाहते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश से जो पैसा आया था, वो कहां गया?

छह दिसंबर 1992 से पहले राम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस और बीएचपी को दुनिया भर से पैसे मिले थे।

इस पैसे का इस्तेमाल कर देश की गरीबी को दूर किया जा सकता है। आरएसएस और बीएचपी को इसका हिसाब देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें