फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बुखारी एक नचनिए को शाही इमाम बना देंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री व दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम पर कड़े प्रहार किए। कहा- देश के बादशाह (नरेंद्र मोदी) ठग और शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी महाठग हैं। वह उरई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादशाह ने चुनावी वादे नहीं निभाए तो हरियाणा में लोगों ने दंगा कर दिया। शाही इमाम मुसलमानों के जज्बात से खेलकर थक गए तो मुसलमानों के नाम पर मुलायम और अखिलेश से दल्लागिरी (दलाली) शुरू कर दी।

बार-बार उत्तर प्रदेश में आकर मुख्यमंत्री से बक्से भरकर नोट ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने वादा किया कि हर आदमी के खाते में बीस लाख रुपये सौ दिन के अंदर भेज दिए जाएंगे, कहां हैं वो पैसे।
विज्ञापन

इराक से पाइप लाने मोदी पाकिस्तान गए थे

प्रदेश को आश्वासन दिया था कि सूखाग्रस्त किसानों को आप मुआवजा बांट दें, हम पैसे देंगे लेकिन वादे केमुताबिक केंद्र ने वह धनराशि आज तक नहीं दी।

इसी तरह हरियाणा के चुनाव के दौरान जाट आरक्षण का वादा किया, जो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुश्मन मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से सारे प्रोटोकाल तोड़कर अफगानिस्तान के रास्ते मिलने गए।

कल को अगर उन्हें वहां कुछ हो जाता तो हिंदुस्तान में मुसलमानों का कत्लेआम हो जाता, इसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने आरोप लगाया कि जिंदल ग्रुप को फायदा पहुंचाने और इराक से पाइप लाने के लिए ही मोदी पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन

फेसबुक पर लड़कियों संग नाचता है बुखारी का बेटा

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दल्ले हैं और मुसलमानों के नाम पर मुलायम सिंह व अखिलेश को धमकाकर, उन्हें तोड़ने के नाम पर बक्से भरकर नोट यहां से ले जाते हैं।

आरएसएस और बीजेपी वाले लव जिहाद की बात करते हैं, पर जब शाही इमाम के बेटे ने जबरन एक हिंदू लड़की से शादी कर ली तब कहां था उनका लव जेहाद का नारा, उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया।

सैयद अहमद बुखारी ने भी अपनी बीबी को छोड़ बिहार के एक एमपी की बेटी से शादी कर ली। आज उनका बेटा फेसबुक पर लड़कियों संग नाचते देखा जाता है।

एक नचनिए को बुखारी जामा मस्जिद का अगला इमाम बना देंगे। यह देश के साथ धोखा नहीं तो क्या है। आजम खां इशारों ही इशारों में यह भी कह गए कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए इमाम बुखारी को घूस दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें