फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने सदन में छोड़ी चुनावी 'पिचकारी'

Tue, 25 Feb 2014 07:42 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां ने विधानसभा सत्र के दौरान एक ऐसा चुनावी वादा कर डाला है, जो किसी चुनावी पिचकारी सा लग रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने सोमवार को विधानसभा में आगरा में यमुना नदी में प्रदूषण होने की बात स्वीकार कर ली।

इसके साथ ही सरकार का पक्ष रखते हुए आजम खां ने आश्वस्त किया कि इसी साल आगरा शहर को प्रदूषण मुक्त ऐसे पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जो बिसलेरी की बोतल से भी शुद्ध होगा।

बसपा के डॉ. धर्मपाल सिंह के सवाल के जवाब में संसदीय कार्य व नगर विकास  मंत्री आजम खां ने कहा कि इसी वर्ष 144 एमएलडी की परियोजना चालू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके चालू होते ही आगरा शहर को बिसलेरी से भी अच्छा पानी मिलने लगेगा।

2040 तक की बना ली योजना

आजम ने कहा, सरकार ने प्रदूषण रहित पानी की आपूर्ति के लिए 2040 तक की योजनाएं बनाई हैं।

आजम ने माना कि अभी जो पानी मिल रहा है वह अच्छा नहीं है, लेकिन यह भी कहा कि योजनाओं के मुताबिक 2016 तक इस शहर को 600 एमएलडी पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

आजम ने यह भी दावा किया कि यह पानी शुद्धता के मामले में काफी अच्छा होगा।
बसपा पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा कि उसने तो पांच साल गंवा दिए। हमने दो साल में ही शुद्ध पानी का इंतजाम कर दिया।

जब सुरेश राणा ने दागा सवाल

आजम को विधानसभा सत्र के दौरान मुजफ्फरनगर दंगों में फंस चुके भाजपा विधायक सुरेश राणा का भी सामना करना पड़ा।

भाजपा के सुरेश राणा और सतीश महाना के एक सवाल के जवाब में आजम ने कहा कि कब्रिस्तानों व अंत्येष्टि स्थलों की जमीन की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। समितियों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने पर सरकार बहुसंख्यकों के अंत्येष्टि स्थल पर भी चारदीवारी बनवाएगी।
विज्ञापन

पार्षदों व सदस्यों को मानदेय देने पर विचार

आजम ने गोरखपुर के मुक्तिपथ अंत्येष्टि स्थल की चारदीवारी बनवाने पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह के एक सवाल के जवाब में नगर विकास मंत्री आजम खां ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के पार्षदों व सदस्यों को भी जिला पंचायत सदस्यों की भांति मानदेय देने के संबंध में विचार किया जा रहा है।

परीक्षण के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें