यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने प्रदेश में शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सम्भावना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है। आजम ने बताया कि मैंने खुद मंत्री रहते हुए दोनों बोर्ड के विलय को लागू नहीं किया था। मैं आज भी नहीं चाहता कि दोनों का विलय हो जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा को माफी मांगनी चाहिए कि उनकी सरकार को ये नहीं मालूम कि संसद से ये नियम बने जमाना हो गया।
ये हैं पूरा मामला- एक होंगे शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड, यूपी मुस्लिम बोर्ड का होगा गठन, विलय की तैयारी शुरू
वहीं, मामले पर वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही बोर्ड में भ्रष्टाचार होता रहा है। विलय पर सरकार कानूनी सलाह लेगी और जो भी बेहतर होगा किया जाएगा।
गौरतलब है कि यूपी सरकार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक कर यूपी मुस्लिम वक्फ बोर्ड बनाने जा रही है।