फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIL होते ही तानाशाही काफूर, पलट गए आज़म

Thu, 31 Oct 2013 12:06 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री व जल निगम अध्यक्ष आजम खान अब निगम की सीएंडडीएस इकाई (कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस इकई) के अध्यक्ष का कामकाज नहीं देखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यह पद छोड़ दिया है और पिछले साल इसको लेकर जारी किया अपना विवादित आदेश भी वापस ले लिया है।

इसके बाद अब जल निगम केप्रबंध निदेशक ही सीएंडडीएस के अध्यक्ष हो गए हैं।

जल निगम अध्यक्ष आजम खान ने 28 अगस्त 2012 को कार्यालय आदेश जारी कर सीएंडडीएस के सारे प्रबंधकीय अधिकार स्वयं ले लिए थे।

पढ़ें: 'रिक्शे' के लिए अधिकारियों से आजम खफा

जिस को लेकर विवाद हो रहा था। इससे पूर्व की व्यवस्था के तहत जल निगम प्रबंध निदेशक ही सीएंडडीएस के अध्यक्ष होते रहे हैं लेकिन आजम खान ने यह पद अपने कब्जे में ले लिया था।

इस बारे में जल निगम के प्रबंध निदेशक एके मित्तल ने बताया कि पिछले साल एनएचआरएम योजना के तहत हुए कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर सीएंडडीएस के कई अभियंता फंसे थे और जेल गए थे।
विज्ञापन


इससे निगम की छवि काफी खराब हुई थी। जिसको ठीक करने के लिए ही जल निगम अध्यक्ष ने सीएंडडीएस के सभी प्रबंधकीय अधिकार अपने हाथ में ले लिए थे।

अब स्थिति ठीक हो गई है इसलिए 29 अक्टूबर को जल निगम बोर्ड ने बाई रोटेशन सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया है कि अब जल निगम केप्रबंध निदेशक ही सीएंडडीएस के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व में जारी जल निगम अध्यक्ष का आदेश निरस्त हो गया है।

नगर विकास मंत्री व जल निगम अध्यक्ष के पिछले साल के विवादित आदेश को लेकर एक जनहित याचिका भी समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की ओर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दाखिल की गई थी।

जिसकी बुधवार को सुनवाई भी थी। उससे पहले ही जल निगम अध्यक्ष ने अपना विवादित आदेश वापस ले लिया।

क्या हो रहा है यूपी की सियासत में, जानिए यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें