लखनऊ। गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने न्यायिक हिरासत में लिया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए तारीख तय करते हुए आरोपी मंत्री को 18 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया है।
इस मामले की रिपोर्ट हजरतगंज थाने में एक फरवरी 2019 को अल्लामा जमीर नकवी ने दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान आजम खान के खिलाफ सुबूत पाए जाने पर विवेचक ने उन्हें बी वारंट के जरिए तलब करने और आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। मालूम हो कि आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं। (संवाद)