यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री आजम खां ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुझे प्रधानमंत्री की कुर्सी दे दें। मैं आरएसएस के अखंड भारत के सपने को पूरा कर दूंगा।
आजम खां बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
वहीं, डॉ. अंबेडकर पर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए आजम ने कहा कि उन्होंने बाबा साहब के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
उन्होंने बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि जो दल बाबा साहब का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह गलत है। बाबा साहब केवल उनकी जागीर नहीं हैं।