मुल्क का बादशाह इतना कमजोर है कि जालिमों को रोकने बजाय खुद को गोली मारने की बात कर रहा है। ये बात यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने लखनऊ में हज की पहली उड़ान के वक्त कही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आजम खां
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे। सीएम अखिलेश और आजम खां ने हरी झंडी दिखाकर हज यात्रा की पहली उड़ान को रवाना किया।
विज्ञापन
3 of 5
आजम खां
- फोटो : amar ujala
इस दौरान आजम खां ने कहा, गाय के नाम पर सियासत करने वाले लोगों को गाय की जिंदगी की फिक्र नहीं, राजस्थान के गौशाला में गायें तिल-तिल कर मर रही हैं।
4 of 5
हज यात्रा
आजम ने हज यात्रियों से मुल्क के लिए दुआ करने की अपील की।
बता दें कि दलितों पर हुए हमलों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हैदराबाद यात्रा के दौरान कहा था कि अगर कोई हमला करना चाहता है तो उन पर करे दलितों पर नहीं। अगर गोली मारनी है तो मुझे मारे। पीएम मोदी ने ये भी कहा था, हमारी जिम्मेदारी है कि हम दलितों और समाज के अन्य वर्गों को सुरक्षा दें।