आजम खां ने शनिवार को सपा राज में दंगे और खराब कानून-व्यवस्था पर बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर कहा कि मायावती पहले अपने अपराध गिनें बाद में दूसरे को कहें।
पत्रकारों से बातचीत में आजम ने कहा कि बसपा सरकार में तो डाक्टरों की लाशें नालों में पड़ी मिली थीं। सीनियर डॉक्टरों को भी जेल जाना पड़ा। जेल में उनकी हत्याएं कर दी गईं।
उन्होंने आरएसएस पर टिप्पणी की कि वह संविधान ही खत्म करने की बात करता है जब संविधान नहीं रहेगा तो आरक्षण कहां रहेगा।
प्रधानमंत्री उससे ताल्लुक रखते हैं, वह आरक्षण खत्म करने का प्रस्ताव करें तो पता लगेगा उनकी औकात कितनी है।