फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने जारी किया विवादित पोस्टर, धनंजय सिंह को बताया बसपाई

Sat, 21 Jan 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
bjp Dhananjay Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया के जरिये विरोधियों पर तीखे हमले कर रही भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़ चुके जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बसपा का बता दिया।
विज्ञापन


साथ ही उनका रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए आरोप लगाया कि धनंजय सिंह की उपलब्धि यह है कि उनके नाम 30 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। बचपन में शिक्षक हत्याकांड में उनका नाम आया था। बीजेपी यूपी के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि धनंजय सिंह गुंडों की सरकार।
बसपा सूत्रों ने बताया कि करीब चार साल पहले दिल्ली में नौकरानी हत्याकांड में नाम आने के बाद धनंजय सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से उन्हें बसपा में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
  बता दें कि धनंजय सिंह जौनपुर जिले की रारी (अब मल्हनी) सीट से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में मल्हनी से प्रदेश सरकार में मंत्री पारसनाथ यादव विधायक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें