फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं झुके आजम, उल्टा आयोग पर बोला हमला

Fri, 18 Apr 2014 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शाह से पाबंदी हटने का सबसे ज्यादा रोष सपा में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्त राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग का यह कदम अच्छा नहीं माना जा सकता है। आयोग को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

वहीं रामपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए आजम खां ने कहा, कानून की बात क्या करूं, हां इतना जरूर कहूंगा कि अब चुनाव आयोग को भी सोचना होगा कि क्या उसे चुनाव आयोग कहलाने का अधिकार रखना चाहिए?

आजम ने आयोग से माफी नहीं मांगने की भी बात कही।
Trending Videos

लखनऊ आए अमित शाह

पाबंदी हटने के बाद अमित शाह के लखनऊ आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां खुशी की लहर है, वहीं दूसरे दलों के नेताओं में रोष है।

चुनाव आयोग के इस कदम का भाजपा ने स्वागत करते हुए खुशी जताई है। गौरतलब है कि अमित शाह पर सपा पर तल्‍ख टिप्पणी करने का आरोप था।

चुनाव आयोग ने उन्हें प्रदेश में रैली या जनसभा के लिए प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी थी। उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चार मुकदमे भी दर्ज थे।
विज्ञापन

क्यों दी चुनाव आयोग ने राहत

चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव आरके श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अमित शाह के वादे पर भरोसा करते हुए आयोग उन्हें रैली, रोड शो व प्रचार करने की अनुमति प्रदान करता है।

आयोग ने कहा कि उन्हें यह दूसरा मौका दिया जा रहा है। साथ ही आयोग उनके प्रचार की गंभीरता से निगरानी करेगा।

आयोग ने कहा कि उन्हें यह दूसरा मौका दिया जा रहा है। साथ ही आयोग उनके प्रचार की गंभीरता से निगरानी करेगा।

उनकी जहां भी सभाएं होंगी, वहां की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाने के निर्देश भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं। बताते चलें कि अमित शाह ने चुनाव आयोग से अपनी गलती पर माफी मांग ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें