अखिलेश सरकार के ताकतवर मंत्री आजम खां ने फिर कहा है कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी को मुज्जफरनगर दंगा पीडि़त युवकों के आईएसआई कनेक्शन पर दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
आजम ने धर्म के आधार पर देश को बांटने की साजिश करने को भी गलत ठहराया।
उन्होंने कहा, देश रहेगा तो धर्म रहेगा। आजम नरेन्द्र मोदी का नाम लेने से तो बचे, लेकिन उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने साजिश कर यूपी में दंगे करवाए।
पढ़ें-'सपा की नीतियां संभाल सकती है देश'
आजमगढ़ में सपा की लोक सभा चुनाव लिए आयोजित 'देश बचाओ, देश बनाओ' पहली रैली में बोलते हुए आजम खां ने मुलायम सिंह यादव को मुल्क का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मुलायम देश की धरोहर हैं।
आजम ने यह भी कहा कि आजमगढ़ की इस ऐतिहासिक रैली पर दुनिया की नजरें लगी हैं।
आजम खां से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी गांव-किसानों और गरीबों को नहीं समझ सकती। देश में समाजवादी सरकार बनाने पर ही इन लोगों का भला होगा।
और खबरों के लिए यहां आएं....