फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, विधानसभा के रास्ते पर कड़ा पहरा

Mon, 10 Mar 2025 11:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए हजरतगंज और विधानसभा के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आसपा के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुई घटना और सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। कल चंद्रशेखर को वाराणसी में रोका गया था।

विज्ञापन


आज सुरक्षा के लिए परिवर्तन चौक से लेकर हजरतगंज चौराहे तक का पुलिस फोर्स तैनात है।

प्रदर्शन को देखते हुए रविवार रात से ही पुलिस ने आसपा के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी थी और चारबाग, चौक और हजरतगंज इलाके में बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए भारी संख्या में आरएएफ, पीएसी और आरआरएफ जवानों व पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

प्रदर्शन के कारण शहर के कई इलाकों में जाम लग गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें