फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फ्री में बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 24 मार्च तक चलेगा अभियान

Wed, 10 Mar 2021 10:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
PMJAY, Ayushman Bharat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का निशुल्क गोल्डन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनाया जाएगा। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अब तक जनसेवा केंद्रों पर 30 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा। साथ ही गोल्डन कार्ड का नाम अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने वाली संस्था साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि अभियान के तहत शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्ड फ्री में बनवाने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जिलों को उनके लाभार्थियों की जानकारी दे दी गई। साचीज से भेजे गए डाटा के आधार पर लाभार्थियों के नाम की प्रिंट की हुई पर्ची जारी होगी। यह पर्ची आशा घर-घर पहुंचाएगी। इसमें लाभार्थी को उसके नजदीकी कैंप और समय की जानकारी दी जाएगी।

राजधानी के 1.85 लाख परिवारों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड
लखनऊ में बुधवार से आयुष्मान पखवाड़ा शुरू होगा। इसमें 15 दिनों तक एक लाख 85 हजार 908 परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। इस बार यह कार्ड निशुल्क मिलेगा। अभी तक इसके 30 रुपये लिए जाते थे। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन और शहरी क्षेत्र में कोटेदार की दुकान से कार्ड लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि विशेष शिविर में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ओर से आयुष्मान कार्ड जारी कराने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रति कार्ड पांच और परिवार में एक से अधिक कार्ड निर्गत होने पर 10 रुपये दिए जाएंगे। चिह्नित गांव या वार्ड में शिविर से एक दिन पहले आशा या आंगनबाड़ी की ओर से क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पर्ची बांटकर कैंप की जानकारी दी जाएगी। अभी तक जिन लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन पाए हैं, उनके लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले इसे गोल्डन कार्ड के नाम से जाना जाता था। लाभार्थी परिवार पास के 33 राजकीय, नौ केंद्रीय और 139 निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में भी आधार कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित पत्र दिखाकर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें