फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष डॉक्टर भर्ती : एक पद के लिए 105 उम्मीदवार

विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए मारामारी मची है। इसकी वजह है कि एक पद पर करीब सौ डॉक्टर उम्मीदवार हैं। आवेदन अधिक होने के कारण विभाग मेरिट के आधार पर इनका चयन करेगा।



सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिटों में डॉक्टर नहीं हैं। एनएचएम ने जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू से होगी। पहली बार इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों ने फाॅर्म भरकर सीएमओ दफ्तर में जमा किए हैं।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है 21 पद के सापेक्ष करीब 2,200 डॉक्टराें ने फार्म जमा किए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, एक पद पर 105 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। ऐसे में जिनकी मेरिट ज्यादा होगी, वही वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तारीख नहीं तय हो पाई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, डीएम से अनुमति लेने बाद वॉक इन इंटरव्यू की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन




भर्ती के लिए आने लगी सिफारिश

आयुष डॉक्टर की भर्ती के लिए कई अभ्यर्थी रोज सीएमओ दफ्तर के चक्कर लगाकर जुगाड़ बैठा रहे हैं। वहीं, कुछ सिफारिश करवा कर जुगाड़ बैठा रहे हैं। हालांकि, अफसर उन्हें चयन प्रक्रिया नियमों का हवाला देकर लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें